ePaper

तय रूटों पर निकालें ताजिया जुलूस

Updated at : 02 Jul 2025 9:35 PM (IST)
विज्ञापन
तय रूटों पर निकालें ताजिया जुलूस

गरही थाना परिसर में बुधवार को मुहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता पुलिस अवर निरीक्षक जितेंद्र राम एवं रूबी कुमारी ने की.

विज्ञापन

खैरा. गरही थाना परिसर में बुधवार को मुहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता पुलिस अवर निरीक्षक जितेंद्र राम एवं रूबी कुमारी ने की. उन्होंने मौजूद समाजसेवियों एवं पंचायत प्रतिनिधियों से अपील करते हुए कहा कि भाईचारे के साथ मुहर्रम का त्योहार मनाएं. उन्होंने कहा कि मुहर्रम पर्व के दौरान जो रूट चार्ट पूर्व से निर्धारित है, उसी के अनुसार ताजिया जुलूस निकाला जायेगा. ताजिया जुलूस निकालने के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य है. उन्होंने सभी लोगों से आग्रह किया कि पर्व के दौरान प्रशासन का सहयोग करें और गांव समाज में शांति व्यवस्था बनाये रखें. उन्होंने यह भी कहा कि डीजे के प्रयोग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. बैठक में मो शमीम अंसारी, बालेश्वर यादव, इंजीनियर नौशाद आलम, मो हफीम अंसारी, मो यासीन अंसारी, गंगाराम यादव, मोती यादव समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन