ePaper

आतंकवादियों पर हो कठोर कार्रवाई - चैंबर ऑफ कॉमर्स

Updated at : 23 Apr 2025 9:11 PM (IST)
विज्ञापन
आतंकवादियों पर हो कठोर कार्रवाई - चैंबर ऑफ कॉमर्स

आतंकियों द्वारा चुन चुन कर जाति सूचक हिंदुओं को गोलियों मारकर हत्या करने पर बुधवार को जमुई चेंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्यों ने कड़े शब्दों में घटना की निंदा की. इसके साथ ही सरकार से आतंकवादियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने की मांग की है.

विज्ञापन

जमुई. जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले में कुल 28 लोगों की मौत हो गयी है. हमले के दौरान जिस प्रकार से आतंकियों द्वारा चुन चुन कर जाति सूचक हिंदुओं को गोलियों मारकर हत्या करने पर बुधवार को जमुई चेंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्यों ने कड़े शब्दों में घटना की निंदा की. इसके साथ ही सरकार से आतंकवादियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने की मांग की है. चैंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्यों ने इस घटना में मारे गये पर्यटकों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. वहीं सदस्यों ने मृतक के परिवार के लोगों को ईश्वर से सहनशक्ति प्रदान करने के लिए प्रार्थना की. इस मौके पर जमुई चेंबर ऑफ कॉमर्स जमुई के सचिव शंकर शाह, उप सचिव नितेश कुमार केसरी, चंद्रकांत भगत, दिलीप शाह, ब्रह्मदेव केसरी, गोपाल पाण्डेय के अलावा दर्जनों लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMIT KUMAR SINH

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

AMIT KUMAR SINH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन