बिहार में बारात से लौटते वक्त भयंकर सड़क हादसा, दूल्हे के तीन दोस्तों की मौत, एक की हालत गंभीर

Updated at : 19 Apr 2025 4:25 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar

Bihar

Bihar: जमुई में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें दूल्हे के तीन दोस्तों की मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर है. हादसा लछुआर थाना इलाके में महना पुलिया के पास हुआ, जब कार तेज रफ्तार में पेड़ से टकराई.

विज्ञापन

Bihar: बिहार के जमुई जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें तीन युवकों की मौत हो गई और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे में कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि गाड़ी 100 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से पेड़ से टकराई और कार के शीशे टूटकर सभी यात्री बाहर फेंके गए.

हादसा महना पुलिया के पास हुआ

यह हादसा लछुआर थाना इलाके के महना पुलिया के पास हुआ, जहां गाड़ी का संतुलन बिगड़ने के बाद वह पेड़ से टकरा गई. दो शव गाड़ी के बाहर मिले, जबकि एक शव नीचे पड़ा हुआ था. घायल युवक के सिर में गहरी चोट लगी है, जिसकी हालत गंभीर है.

मृतकों की पहचान

मृतकों की पहचान जमुई शहर के सिरचन नवादा मोहल्ला निवासी बौआ गुप्ता (28), कल्याणपुर निवासी विक्रम यादव (30), और सिरचंद नवादा निवासी रिशु सिन्हा के रूप में की गई है. यह सभी दूल्हे के दोस्त थे और शादी के बाद घर लौट रहे थे.

झपकी आने से हुआ हादसा

बताया जा रहा है कि शादी से लौटते वक्त ड्राइवर को झपकी आ गई और कार पेड़ से टकरा गई. हादसे के बाद घायल युवक को अलीगंज अस्पताल से सदर अस्पताल रेफर किया गया है.

ये भी पढ़े: पटना में इस दिन बदली रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था, जेपी गंगा पथ के इस एरिया में नहीं चलेंगी गाड़ियां

पुलिस का बयान

लछुआर थानाध्यक्ष ने बताया कि “तेज रफ्तार से गाड़ी पेड़ से टकराई थी. शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है और मामले की जांच जारी है.”

विज्ञापन
Anshuman Parashar

लेखक के बारे में

By Anshuman Parashar

अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन