ePaper

विधायक ने विस में उठाया अस्पताल व छात्रावास का मुद्दा

Updated at : 24 Feb 2026 8:53 PM (IST)
विज्ञापन
विधायक ने विस में उठाया अस्पताल व छात्रावास का मुद्दा

विधानसभा के चालू सत्र में चकाई क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर चकाई विधायक सावित्री देवी ने सदन में क्षेत्र से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाते हुए सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया.

विज्ञापन

चकाई. विधानसभा के चालू सत्र में चकाई क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर चकाई विधायक सावित्री देवी ने सदन में क्षेत्र से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाते हुए सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया. विधायक ने चकाई रेफरल अस्पताल में चहारदीवारी नहीं रहने की समस्या प्रमुखता से उठायी. उन्होंने कहा कि अस्पताल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने के कारण मवेशियों एवं असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को इलाज के दौरान भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है. उन्होंने सरकार से अविलंब चारदीवारी निर्माण कराने की मांग की. इसके अलावा विधायक ने स्वास्थ्य विभाग के समक्ष सोनो स्थित सामुदायिक अस्पताल की जर्जर स्थिति का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि भवन की खराब हालत के कारण मरीजों, विशेषकर प्रसूति महिलाओं को गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने अस्पताल के शीघ्र जीर्णोद्धार की मांग की. विधायक सावित्री देवी ने अल्पसंख्यक कल्याण विभाग से चकाई एवं सोनो प्रखंड में अल्पसंख्यक छात्रावास की सुविधा उपलब्ध नहीं होने का मामला भी उठाया. उन्होंने कहा कि छात्रावास नहीं रहने से छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है, इसलिए दोनों प्रखंडों में अल्पसंख्यक छात्रावास निर्माण कराया जाना आवश्यक है. साथ ही उन्होंने जिले में पुजहर जाति की जनसंख्या को देखते हुए उन्हें अनुसूचित जनजाति में शामिल कर आरक्षण का लाभ देने की मांग भी सरकार के समक्ष रखी. विधानसभा में क्षेत्रीय मुद्दों को लगातार उठाये जाने पर आम लोगों ने विधायक की सक्रियता का स्वागत किया है. स्थानीय लोगों का कहना है कि जनसमस्याओं को सदन तक पहुंचाने से समाधान की उम्मीद मजबूत हुई

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन