शादी में डीजे बजाने को लेकर हुई मारपीट, आधा दर्जन लोग घायल, तीन रेफर

Published by :PANKAJ KUMAR SINGH
Published at :21 Apr 2026 6:33 PM (IST)
विज्ञापन
शादी में डीजे बजाने को लेकर हुई मारपीट, आधा दर्जन लोग घायल, तीन रेफर

थाना क्षेत्र के सर्किल नंबर एक स्थित करहरा पंचायत की करमा गांव के सतघरवा टोला में सोमवार देर रात्रि शादी समारोह के दौरान डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गयी.

विज्ञापन

झाझा. थाना क्षेत्र के सर्किल नंबर एक स्थित करहरा पंचायत की करमा गांव के सतघरवा टोला में सोमवार देर रात्रि शादी समारोह के दौरान डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गयी. विवाह का माहौल हिंसक रूप में तब्दील हो गया. मारपीट में एक पक्ष के आधा दर्जन लोग घायल हो गए. स्वजनों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया. घायलों की पहचान अजय यादव, अशोक यादव, संदीप यादव, सुधीर यादव, रोहित यादव, गणेश यादव के रूप में हुई है. उपस्थित चिकित्सक ने सभी घायलों का बेहतर प्राथमिक उपचार किया. गंभीर रूप से घायल अजय यादव, अशोक यादव और संदीप यादव की स्थिति नाजुक रहने के कारण बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. घायल सुधीर यादव ने बताया कि उनके बेटे की शादी थी. वहीं गांव में आनंदी यादव के बेटे की भी बारात थी. दोनों पक्षों की ओर से डीजे बज रहा था. इसी दौरान डीजे को लेकर विवाद बढ़ गया. रंजीत यादव, अधिक यादव समेत कई लोगों ने लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से हमला कर दिया. थानाध्यक्ष एलबी सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल की व्यवस्था की गयी है.

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन