सेवा यात्रा में पौधारोपण व स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

बाबा गणिनाथ सेवा टीम द्वारा संचालित सेवा यात्रा के क्रम में रविवार को बरहट प्रखंड के मलयपुर गांव स्थित शिव मंदिर परिसर, कदम घाट में पौधारोपण व साफ-सफाई अभियान चलाया गया.
जमुई. बाबा गणिनाथ सेवा टीम द्वारा संचालित सेवा यात्रा के क्रम में रविवार को बरहट प्रखंड के मलयपुर गांव स्थित शिव मंदिर परिसर, कदम घाट में पौधारोपण व साफ-सफाई अभियान चलाया गया. इस दौरान पूरे परिसर को स्वच्छ बनाया गया व विभिन्न प्रकार के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया. कार्यक्रम के दौरान संस्था के संस्थापक कुंदन कुमार गुप्ता ने कहा कि प्रकृति की सेवा ही सच्ची मानव सेवा है. टीम द्वारा यह अभियान लगातार चलाया जा रहा है, ताकि लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़े और आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित किया जा सके. इस अभियान में विद्या शंकर उपाध्याय, प्रमोद कुमार, सोनू रावत, श्रेयस राज सहित मंदिर के पुजारी व स्थानीय ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया. सभी ने मिलकर पौधारोपण किया और स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया. कार्यक्रम के अंत में लोगों से अपील की गयी कि वे अधिक से अधिक पौधे लगाएं और पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान से जुड़कर समाज में सकारात्मक बदलाव लाएं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




