जमुई में संघ की जन संगोष्ठी : पंच परिवर्तन पर मंथन, राष्ट्र निर्माण में सहभागिता का आह्वान

Published by :PANKAJ KUMAR SINGH
Published at :19 Apr 2026 6:37 PM (IST)
विज्ञापन
जमुई में संघ की जन संगोष्ठी : पंच परिवर्तन पर मंथन, राष्ट्र निर्माण में सहभागिता का आह्वान

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की जमुई इकाई द्वारा रविवार को कमला वाटिका में जन संगोष्ठी का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

जमुई. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की जमुई इकाई द्वारा रविवार को कमला वाटिका में जन संगोष्ठी का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों और स्थानीय नागरिकों ने भाग लेकर सामाजिक विषयों पर अपने विचार साझा किये. संगोष्ठी के मुख्य अतिथि सह प्रांत शारीरिक शिक्षण प्रमुख इन्द्रनारायण जी ने अपने संबोधन में पंच परिवर्तन विषय पर विस्तार से चर्चा की. उन्होंने कहा कि समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों स्तरों पर सुधार आवश्यक है. उन्होंने पंच परिवर्तन के विभिन्न आयामों को रेखांकित करते हुए कहा कि सशक्त राष्ट्र निर्माण के लिए हर नागरिक की सक्रिय भागीदारी जरूरी है. उन्होंने स्वयंसेवकों से समाज में जागरूकता फैलाने और सेवा कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया. कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प लिया. पूरा माहौल उत्साह और राष्ट्रभक्ति से सराबोर रहा. इस अवसर पर जिला संघचालक प्रभात कुमार भगत, जिला सह संघचालक नौरंगी यादव, जिला कार्यवाह निरंजन सिंह सहित सैकड़ों स्वयंसेवक मौजूद रहे.

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन