नीमा रंग में दो पक्षों के बीच मारपीट, पांच लोग घायल<bha>;</bha> एक गंभीर

Published by :PANKAJ KUMAR SINGH
Published at :19 Apr 2026 6:53 PM (IST)
विज्ञापन
नीमा रंग में दो पक्षों के बीच मारपीट, पांच लोग घायल<bha>;</bha> एक गंभीर

नगर परिषद क्षेत्र के नीमा रंग मोहल्ला में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गयी. घटना बीते शनिवार की देर रात की बताई जा रही है.

विज्ञापन

जमुई. नगर परिषद क्षेत्र के नीमा रंग मोहल्ला में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गयी. घटना बीते शनिवार की देर रात की बताई जा रही है. इस दौरान दोनों पक्षों के कुल पांच लोग घायल हो गये, इनमें एक महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है. घायलों में एक पक्ष से बासो सिंह के पुत्र गोरे लाल सिंह, रंजय सिंह, बहु कुसुम देवी तथा पौत्र सत्यम कुमार शामिल हैं, जबकि दूसरे पक्ष से निर्मल सिंह को भी चोटें आई हैं. घटना के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उनका उपचार किया गया. चिकित्सकों के अनुसार कुसुम देवी की हालत गंभीर बनी हुई है और उन्हें विशेष निगरानी में रखा गया है. बताया जाता है कि किसी पुराने विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गयी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. पुलिस ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है तथा दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन