Jamui News : तीन बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत, चार घायल

Updated:
विज्ञापन
Jamui News : तीन बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत, चार घायल

सिकंदरा नवादा मुख्य मार्ग पर बरडीह मोड़ के समीप हादसा

विज्ञापन

सिकंदरा.

सिकंदरा नवादा मुख्य मार्ग पर थाना क्षेत्र अंतर्गत बरडीह मोड़ के समीप गुरुवार को तीन बाइकों की आपस में जोरदार टक्कर होने से बाइक सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गयी. वहीं बाइक सवार चार अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. जानकारी के मुताबिक, चंद्रदीप थाना क्षेत्र के इस्लामनगर गांव निवासी महेंद्र यादव का 19 वर्षीय पुत्र रंजीत कुमार बाइक से सिकंदरा से अलीगंज की ओर जा रहा. उसके साथ ही एक अन्य बाइक पर इस्लामनगर गांव निवासी बखोरी यादव का 17 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार व मसूदन यादव का 17 वर्षीय पुत्र बलिंदर कुमार भी सिकंदरा से अलीगंज की ओर जा रहा था. वहीं चंद्रदीप थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव निवासी बिलटू यादव व ओमप्रकाश यादव बाइक पर सवार हो अलीगंज से सिकंदरा की ओर आ रहा था. इसी दौरान सिकंदरा नवादा मुख्य मार्ग पर बरडीह मोड़ के समीप तीनों बाइक आपस में टकरा गये. दुर्घटना में इस्लामनगर गांव निवासी रंजीत कुमार की मौके पर ही मौत हो गयी. जबकि बाइक सवार चार अन्य लोग बुरी तरह घायल गये. पुलिस व स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी घायलों को सिकंदरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए घायल राहुल कुमार व बलिंदर कुमार को जमुई सदर अस्पताल रेफर कर दिया. घटना के बाद पुलिस ने मृतक रंजीत कुमार के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए जमुई भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन