सितारा योजना के तहत आवासीय भूखंड देने को लेकर डालसा सचिव ने की बैठक

Updated:
विज्ञापन

डालसा सचिव को कागजात सौंपते पैनल अधिवक्ता | Prabhat Khabar Network

जमुई में सितारा योजना के तहत किन्नर समुदाय को आवासीय भूखंड देने के लिए बैठक हुई। प्रशासन ने एक हफ्ते में जमीन आवंटित करने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन

जमुई. जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में गुरुवार को बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण पटना की सितारा योजना 2023 ( उभयलिंगी व्यक्तियों का एकीकरण पुनर्वास एवं न्याय तक पहुंच योजना) के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव मंजू श्री कुमारी के द्वारा किया गया. बैठक में मलयपुर निवासी किन्नर समुदाय की मुखिया रानी किन्नर के आवेदन पर उन्हें आवास हेतु भूखंड उपलब्ध कराने के लिए बुलाई गई थी. बैठक में एडीएम रिवेन्यू, अंचल अधिकारी बरहट के प्रतिनिधि, रानी किन्नर एवं पैनल अधिवक्ता हिमांशु कुमार पांडेय उपस्थित हुए. एडीएम रेवेन्यू ने वर्चुअल माध्यम से आश्वासन दिया कि एक हफ्ते के अंदर भूमि चिन्हित कर किन्नर समुदाय को आवास बनाने हेतु आवंटित किया जाएगा. जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा विगत दो वर्षों से इसके लिए प्रयास किया जा रहे थे. किन्नर समुदाय की मुखिया रानी किन्नर एडीएम के आश्वासन से अत्यंत हर्षित थी. उन्होंने इस कार्य के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार के प्रयासों की सराहना की. भूखंड प्राप्त होने पर किन्नर समुदाय अपने लिए घर बनाकर वहां इज्जत से रह सकते हैं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन