पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह की तीसरी पुण्यतिथि कल

पूर्व मंत्री स्व नरेंद्र सिंह की तीसरी पुण्यतिथि चार जुलाई को मनायी जायेगी.
खैरा. पूर्व मंत्री स्व नरेंद्र सिंह की तीसरी पुण्यतिथि चार जुलाई को मनायी जायेगी. उनके पैतृक गांव पकरी में किऊल नदी के किनारे बने उनके स्मारक स्थल पर उन्हें श्रद्धांजलि दी जायेगी. उनकी स्मृति में स्मारक पर पुष्प माला अर्पित की जायेगी. वहीं कीर्तन भजन प्रार्थना सभा और श्रद्धांजलि सभा का आयोजन होगा. इस आशय की जानकारी दिवंगत मंत्री के पुत्र सह जमुई के पूर्व विधायक अजय प्रताप ने दी. उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में नरेंद्र सिंह के शुभचिंतक और अनुयायी शामिल होंगे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By पंकज कुमार सिंह
पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










