बिहार में गौ-तस्करी रोकने गए अधिकारी पर लाठी-डंडे से हमला, महिला वालंटियर पर भी प्रहार
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 16 May 2025 10:14 AM
घायल अधिकारी
Bihar Crime: बिहार के जमुई में पशु तस्करी रोकने गए गौ-रक्षकों पर देर रात तस्करों ने जानलेवा हमला कर दिया. इस हमले में पशु क्रूरता निवारण निरीक्षक टुनटुन पासवान गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि गौ रक्षा फाउंडेशन की वालंटियर आर. लता अय्यर बाल-बाल बचीं. घटना गुरुवार रात करीब 1:30 बजे की है.
Bihar Crime: बिहार के जमुई जिले में गौ-तस्करी के खिलाफ आवाज़ उठाना पशु क्रूरता निवारण निरीक्षक टुनटुन पासवान और गौ रक्षा फाउंडेशन की महिला वालंटियर आर. लता अय्यर को भारी पड़ गया. गुरुवार देर रात लगभग 1:30 बजे दर्जन भर मवेशी तस्करों ने दोनों पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया. इस हमले में टुनटुन पासवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और फिलहाल उन्हें जमुई सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है.
दर्जन भर से ज्यादा थी हमलावरों की संख्या
बताया जा रहा है कि टुनटुन पासवान और लता अय्यर को सूचना मिली थी कि इलाके में मवेशियों की अवैध तस्करी हो रही है. सूचना मिलते ही वे घटनास्थल पर पहुंचे ताकि तस्करी को रोका जा सके और मवेशियों की रक्षा की जा सके. लेकिन तस्करों ने उनकी मौजूदगी का विरोध करते हुए अचानक हमला बोल दिया. हमलावरों की संख्या दर्जन भर से ज्यादा थी, जिन्होंने दोनों पर लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ प्रहार कर दिया.
पुलिस कर रही मामले की जांच
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल टुनटुन पासवान को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की टीम ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए तत्काल इलाज शुरू किया. वहीं, लता अय्यर को भी हल्की चोटें आई हैं, लेकिन उन्होंने हिम्मत दिखाते हुए पुलिस को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी.
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है. हमलावर फिलहाल फरार हैं, लेकिन पुलिस का दावा है कि उनकी पहचान कर ली गई है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










