ePaper

एक सप्ताह तक एक सा रहेगा मौसम, बढ़ेगा अधिकतम तापमान

Updated at : 24 Nov 2024 7:54 PM (IST)
विज्ञापन
एक सप्ताह तक एक सा रहेगा मौसम, बढ़ेगा अधिकतम तापमान

मौसम विभाग से मिली जानकारी

विज्ञापन

जमुई सर्दियों का मौसम शुरू हो गया है तथा जिले के तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है. न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जबकि अधिकतम तापमान में भी गिरावट आयी है और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है. लेकिन आने वाले सात दिनों में जिले के तापमान में कोई भारी फेरबदल देखने को नहीं मिलेगा. एक सप्ताह तक जिले का तापमान लगभग एक सा बना रहेगा. अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस बना रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस तक बने रहने की संभावना है. हालांकि आने वाले तीन-चार दिनों में अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि देखने को मिल सकती है. मौसम विभाग की माने तो सोमवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक बना रहेगा. मंगलवार, बुधवार और गुरुवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा. जबकि न्यूनतम तापमान क्रमशः 11 डिग्री सेल्सियस, 12 डिग्री सेल्सियस और 13 डिग्री सेल्सियस तक बना रहेगा. शुक्रवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहेगा. शनिवार को अधिकतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि देखने को मिलेगी तथा अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है. रविवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक बना रहेगा. इस दौरान मौसम साफ व शुष्क बना रहेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन