रस्सी के सहारे पेड़ से लटका मिला विवाहिता का शव

Updated:
विज्ञापन
रस्सी के सहारे पेड़ से लटका मिला विवाहिता का शव

परिजनों ने पति समेत ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप

विज्ञापन

चकाई. बीचकोड़वा थाना पुलिस ने क्षेत्र के नावाडीह गांव से शुक्रवार देर रात 23 वर्षीय विवाहिता दुली देवी का शव बरामद किया. शव घर के बगल में स्थित नीम पेड़ की डाल से रस्सी के सहारे लटक रहा था. थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि मामले की सूचना मिली थी, तभी पुलिस मौके पर पहुंची व शव को कब्जे में लेकर छानबीन कर रही है. उन्होंने बताया कि घटना को लेकर मृतका दुली देवी की मां चकाई प्रखंड के सहरपुरा जमुवा गांव निवासी गोलो देवी ने दामाद अनिल यादव, उसके पिता गुलो यादव, उसकी मां बुधनी देवी पर हत्या कर शव को पेड़ से लटका देने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन कर रही है. मृतका की मां गोलो देवी ने बताया कि मेरी बेटी दुली की शादी वर्ष 2017 में नावाडीह निवासी अनिल यादव से हुई थी. इसके बाद उसने एक लड़का व एक लड़की को भी जन्म दिया. उन्होंने बताया कि शादी के बाद से ही दामाद हमलोगों से रुपये की मांग करता था और मेरी बेटी को प्रताड़ित भी करता था. शुक्रवार शाम सात बजे के करीब हमलोगों को सूचना मिली कि मेरी पुत्री की उसके ससुराल वालों ने हत्या कर रस्सी के सहारे शव पेड़ से लटका दिया है. सूचना पाकर हमलोग बेटी के ससुराल पहुंचे तो देखे कि रस्सी के सहारे नीम के पेड़ से उसका शव लटक रहा है. जबकि उसके ससुराल के लोग घर से फरार थे. घटना के बाद मायके पक्ष के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन