Jamui News : पिस्तौल का भय दिखा बंधन बैंक कर्मी से लूटे 17 हजार
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

केनुहट-रतनपुर मुख्य मार्ग पर लखैय पहाड़ के समीप हुई घटना
विज्ञापन
लक्ष्मीपुर.
प्रखंड स्थित केनुहट-रतनपुर मुख्य मार्ग पर लखैय पहाड़ के समीप शुक्रवार को अपराधियों ने बंधन बैंक के कर्मी से 17 हजार रुपये लूट लिये व फरार हो गये. जानकारी देते गिद्धौर निवासी बैंक कर्मी बबलू यादव ने बताया कि दोपहर ढाई बजे के आसपास गौरा पंचायत के तलझारी गांव से बैंक का पैसा कलेक्शन कर बाइक से लौट रहा था. तभी कार पर सवार लुटेरा ने ओवरटेक कर लखैय पहाड़ी के समीप मेरा रास्ता रोक लिया. इसके बाद कार से निकले चार-पांच की संख्या में लुटेरों ने पिस्तौल का भय दिखाकर मेरे पास से पैसे लूट लिये. पुन: जिधर से आये थे, उसी ओर फरार हो गये. घटना के बाबत थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि सूचना मिली है. सूचना मिलते ही पुलिस छानबीन में जुट गयी है.नवीन प्राथमिक विद्यालय सिकठिया से चावल व बरतन की चोरी
लक्ष्मीपुर.
शैक्षणिक अंचल लक्ष्मीपुर अंतर्गत नवीन प्राथमिक विद्यालय सिकठिया में बीते गुरुवार रात्रि अज्ञात चोरों ने विद्यालय के कमरे का ताला तोड़कर चोरी कर ली. इस वाबत विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक अजय कुमार ने थाना में आवेदन देकर अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है. प्रभारी प्रधानाध्यापक अजय कुमार ने बताया कि सुबह ग्रामीणों द्वारा सूचना मिली कि विद्यालय के कई कमरों का ताला टूटा हुआ है. मॉर्निंग स्कूल होने से सुबह स्कूल पहुंचा तो देखा कि विद्यालय के तीन कमरों का ताला टूटा हुआ था. कार्यालय के कमरे का भी ताला तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन नहीं टूट सका. जिस कमरे में मध्याह्न भोजन का चावल रखा था, उसका ताला तोड़कर उसमें से तीन बोरा चावल, एक बड़ा सा टोकना व रखी थाली चुराकर ले गये. ग्रामीणों को भी बुलाकर सब लोगों को जानकारी दी गयी है. थाना में अज्ञात के विरुद्ध चोरी का मामला दर्ज कराया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










