भूमि विवाद मारपीट, तीन जख्मी

Updated:
विज्ञापन
भूमि विवाद मारपीट, तीन जख्मी

जिले के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के नजारी गांव में मंगलवार को भूमि विवाद की रंजिश में पड़ोसियों ने मुनीलाल रजक और उनके पुत्र रंजीत कुमार व पत्नी निर्मला देवी को हथियार से मारकर घायल कर दिया.

विज्ञापन

जमुई. जिले के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के नजारी गांव में मंगलवार को भूमि विवाद की रंजिश में पड़ोसियों ने मुनीलाल रजक और उनके पुत्र रंजीत कुमार व पत्नी निर्मला देवी को हथियार से मारकर घायल कर दिया. सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंची 112 नंबर की पुलिस टीम ने घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया. साथ ही तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है. घायलों ने मारपीट का आरोप महेंद्र रजक, सहेंद्र रजक, निशु नंदन कुमार, अविनाश कुमार, भविष्य कुमार, मंजू देवी, सोनी देवी सहित अन्य लोगों पर लगाया है. घायल रंजीत कुमार ने बताया कि 2 वर्ष पहले 61 डिसमिल जमीन मेरे पिता मुनीलाल रजक ने खरीदी थी, लेकिन चचेरे गोतिया का कहना है कि उस जमीन में मेरा भी हिस्सा है और जबरन कब्जा करने की कोशिश की जा रही है. जब हम लोग अपने जमीन पर काम कर रहे थे, तो अचानक सभी लोग तेज धार हथियार लोहे की रोड लेकर आये और हमला कर दिया. हमले में पति-पत्नी वह पुत्र घायल हो गये. पुलिस तीन आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. फिलहाल सभी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Amit Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Amit Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन