भूमि विवाद मारपीट, वृद्धा घायल

Updated:
विज्ञापन
भूमि विवाद मारपीट, वृद्धा घायल

सदर थाना क्षेत्र के नारडीह गांव में शुक्रवार को भूमि विवाद की रंजिश में पड़ोसी बुलों रावत ने वृद्ध महिला जया देवी को पीटकर घायल कर दिया.

विज्ञापन

जमुई. सदर थाना क्षेत्र के नारडीह गांव में शुक्रवार को भूमि विवाद की रंजिश में पड़ोसी बुलों रावत ने वृद्ध महिला जया देवी को पीटकर घायल कर दिया. उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया. घायल वृद्ध महिला के परिजन ने बताया कि तीन माह पूर्व भूमि विवाद को लेकर मेरे पड़ोसी बुलों रावत सहित अन्य लोगों ने मारपीट की थी. इसमें दो लोग घायल हो गये थे. इसे लेकर सदर थाने में आवेदन देकर मामला दर्ज करवाया गया था. उक्त मामले की छानबीन करने जब शुक्रवार को सदर थाना की पुलिस नारडीह गांव पहुंची और आरोपित बुलो रावत के परिजन से पूछताछ की. पुलिस के जाने के बाद बुलो रावत लाठी-डंडा से जया देवी के साथ मारपीट करने लगा. घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन