पेड़ से टकरायी बाइक, लखीसराय के युवक की मौत
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 13 Apr 2024 9:29 PM
मलयपुर थाना क्षेत्र के कटौना-जमुई मुख्य मार्ग पर हुई घटना
बरहट. मलयपुर थाना क्षेत्र के कटौना-जमुई मुख्य मार्ग पर शनिवार को तेज गति से आ रही एक बाइक सड़क किनारे पेड़ से टकरा गयी. घटना में बाइक सवार की मौत हो गयी. स्थानीय लोगों ने बताया कि बाइक की गति काफी तेज थी. चालक ने संतुलन खो दिया और बाइक पेड़ से टकरा गयी. घटना के बाद लोगों इसकी सूचना मलयपुर थाना को दी. सूचना मिलते ही एसआइ सुजाता कुमारी वहां पहुंची और घायलावस्था में बाइक सवार को सदर अस्पताल पहुंचाया. जहां जांचोपरांत चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया गया. मृतक की पहचान लखीसराय जिला के चानन थाना क्षेत्र के सिताईचक निवासी मुकेश यादव पिता रामेश्वर यादव के रूप में की गयी. पुलिस के द्वारा घटना की सूचना मृतक के परिजन को दी गयी. सूचना पाकर पहुंचे मृतक के परिजनों ने बताया कि मुकेश नानी घर जाने की बात कहकर घर से निकले थे. मलयपुर थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष महेश प्रसाद ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हुई है. मृतक के पास से मिले मोबाइल से उसकी शिनाख्त की गयी. शव का पोस्टमार्टम करवा कर उसके परिजन के सुपुर्द कर दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










