जबरन घर तोड़ने में इस्तेमाल जेसीबी रोपाबेल गांव से बरामद

Updated at : 12 Apr 2026 8:55 PM (IST)
विज्ञापन
जबरन घर तोड़ने में इस्तेमाल जेसीबी रोपाबेल गांव से बरामद

चरकापत्थर थाना क्षेत्र अंतर्गत बिच्छागढ़ में बीते 16 मार्च को दबंगों द्वारा परिवार को प्रताड़ित कर घर व दुकान पर जेसीबी चलाकर उसे तोड़ दिया था.

विज्ञापन

सोनो. चरकापत्थर थाना क्षेत्र अंतर्गत बिच्छागढ़ में बीते 16 मार्च को दबंगों द्वारा परिवार को प्रताड़ित कर घर व दुकान पर जेसीबी चलाकर उसे तोड़ दिया था. चरकापत्थर पुलिस ने घटना में इस्तेमाल जेसीबी को एक माह बाद रविवार को खैरा थाना क्षेत्र के रोपाबेल गांव से बरामद कर जब्त कर लिया है. कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गयी. विदित हो कि उक्त मामले को लेकर पीड़ित सुकर विश्वकर्मा ने चरकापत्थर थाना में उमेश यादव सहित कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था. पुलिस ने कांड संख्या 39/26 के तहत मामला दर्ज कर कई आरोपितों को गिरफ्तार भी कर लिया था जबकि कुछ आरोपित अभी भी फरार है. दर्ज प्राथमिकी में कहा गया था कि आरोपितों ने जेसीबी मशीन से उनके घर व दुकान को क्षतिग्रस्त कर दिया. जब उन्होंने विरोध किया तो उनके साथ मारपीट की गई और रंगदारी की मांग भी की गई. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी उमेश यादव सहित कुछ अन्य आरोपित को गिरफ्तार कर लिया था. अब पुलिस ने घटना में प्रयुक्त जेसीबी को रोपाबेल से बरामद कर जब्त कर लिया है. पुलिस का कहना है कि अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए अभियान जारी है और जल्द ही सभी को पकड़ लिया जायेगा.

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन