बाबा साहेब डॉ आंबेडकर की प्रतिमा का हुआ अनावरण

Published by : PANKAJ KUMAR SINGH Updated At : 12 Apr 2026 9:10 PM

विज्ञापन

प्रखंड की रामचंद्रडीह पंचायत अंतर्गत भगोन गांव स्थित तालाब के समीप भारत रत्न डॉ भीमराव आंबेडकर की नवनिर्मित प्रतिमा का अनावरण रविवार को उत्सवी माहौल में किया गया.

विज्ञापन

चकाई. प्रखंड की रामचंद्रडीह पंचायत अंतर्गत भगोन गांव स्थित तालाब के समीप भारत रत्न डॉ भीमराव आंबेडकर की नवनिर्मित प्रतिमा का अनावरण रविवार को उत्सवी माहौल में किया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी रही. कार्यक्रम का संचालन नारायण दास एवं आदित्य प्रकाश रोशन ने किया, जबकि अध्यक्षता श्यामसुंदर दास ने की. प्रतिमा का अनावरण मुख्य अतिथि चकाई विधायक सावित्री देवी, देवघर के पूर्व विधायक नारायण दास, झाझा बीडीओ सुनील कुमार चांद, प्रमुख उर्मिला देवी एवं जिप सदस्य सलोमी मुर्मू ने संयुक्त रूप से पट्टिका हटाकर किया. इसके बाद लोगों ने बारी-बारी से प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. इस अवसर पर बौद्ध भिक्षु भंते जी ने त्रिशरण एवं पंचशील का पाठ कराते हुए बाबा साहब के सिद्धांतों और संविधान की महत्ता पर प्रकाश डाला. झाझा बीडीओ सुनील कुमार चांद ने कहा कि डॉ आंबेडकर ने समाज कल्याण और जागरूकता के लिए कठिन संघर्ष किया, जिसे भुलाया नहीं जा सकता. वहीं, विधायक सावित्री देवी ने उनके जीवन को प्रेरणादायी बताते हुए कहा कि उन्होंने शिक्षा को अपना सबसे बड़ा हथियार बनाया. देवघर के पूर्व विधायक नारायण दास ने कहा कि प्रतिमा स्थापना सराहनीय पहल है. उन्होंने गांव में पुस्तकालय एवं संत रविदास मंदिर के निर्माण पर भी जोर दिया और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया. कार्यक्रम में सेवानिवृत्त उपायुक्त शशि भूषण मेहरा, विजय शंकर यादव, डॉ. भगवान दास, अमीर दास, अनिल गौतम, नकुल यादव, कार्तिक हजरा, पृथ्वीराज हेमबरम, कुलदीप दास, प्रो रंजन सुमन, दिनेश पासवान, राजेंद्र यादव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन