महिलाओं को अधिकारों की दी गयी जानकारी
Published by : PANKAJ KUMAR SINGH Updated At : 11 Apr 2026 9:08 PM
जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को झाझा प्रखंड अंतर्गत हथिया पंचायत स्थित मवि में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया.
जमुई. जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को झाझा प्रखंड अंतर्गत हथिया पंचायत स्थित मवि में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का मुख्य विषय नालसा की अपराध पीड़ित महिलाओं के मुआवजा के लिए विधिक सेवा योजना 2018 रहा. कार्यक्रम का संचालन प्राधिकार के पैनल अधिवक्ता अशोक प्रसाद केसरी एवं पारा विधिक सेवक अविनाश कुमार पांडेय द्वारा किया गया. इस दौरान उपस्थित लोगों को अपराध पीड़ित महिलाओं को योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी. पैनल अधिवक्ता ने बताया कि एसिड अटैक, दुष्कर्म सहित अन्य अपराधों की शिकार महिलाओं एवं उनके आश्रितों के पुनर्वास, उपचार एवं विधिक सहायता के लिए यह योजना संचालित है. उन्होंने कहा कि पीड़ित महिलाएं अपने नजदीकी विधिक सेवा प्राधिकार कार्यालय में आवेदन देकर इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकती हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










