दंपती ने मारपीट व रुपये छीनने का लगाया आरोप, पुलिस जांच में जुटी

Updated:
विज्ञापन

थाना क्षेत्र की छापा पंचायत अंतर्गत धोबियाकुरा में एक दंपती ने पड़ोसियों पर मारपीट व रुपये छीनने का आरोप लगाया है.

विज्ञापन

झाझा. थाना क्षेत्र की छापा पंचायत अंतर्गत धोबियाकुरा में एक दंपती ने पड़ोसियों पर मारपीट व रुपये छीनने का आरोप लगाया है. इस संबंध में पीड़िता नशीमा खातून ने थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. आवेदन में नशीमा खातून ने बताया कि घर के पास कुरानखानी कार्यक्रम आयोजित था, इसमें मेरा 10 वर्षीय नाती शामिल होने गया था. तभी पड़ोस की महिला नाजमा खातून द्वारा उसके साथ गाली-गलौज की गयी. इसकी शिकायत करने जब गये तो नाजमा खातून के बेटे महताब अंसारी ने गाली देते हुए मेरे साथ व मेरे पति शमशेर अंसारी के साथ मारपीट किया. थानाध्यक्ष एलबी सिंह ने बताया कि आवेदन मिला है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन