लक्ष्मी नारायण महायज्ञ : 2100 कलश यात्रियों के साथ निकली भव्य शोभायात्रा

Updated:
विज्ञापन
लक्ष्मी नारायण महायज्ञ : 2100 कलश यात्रियों के साथ निकली भव्य शोभायात्रा

Jamui Spiritual Event:खैरा प्रखंड के गोपालपुर में आयोजित श्री श्री 108 लक्ष्मी नारायण महायज्ञ को लेकर रविवार को 2100 कलश यात्रियों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई. हाथी-घोड़े, ढोल-नगाड़े, भक्ति संगीत और जयघोष से पूरा इलाका भक्तिमय माहौल में डूब गया. भीषण गर्मी के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह देखने लायक रहा.

विज्ञापन

जमुई से गुलशन कश्यप की रिपोर्ट :

जमुई जिले के खैरा प्रखंड अंतर्गत गोपालपुर में आयोजित नौ दिवसीय श्री श्री 108 लक्ष्मी नारायण महायज्ञ को लेकर रविवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई. इस दौरान 2100 कुंवारी कन्याओं और महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर करीब 12 किलोमीटर लंबी यात्रा पूरी की. पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल देखने को मिला.

वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच शुरू हुई इस शोभायात्रा में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए. यात्रा के दौरान जय श्रीराम और हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा इलाका गूंज उठा. तेज धूप और उमस भरी गर्मी के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था.

मां दुर्गा मंदिर से नरियाना घाट तक उमड़ी श्रद्धा

कलश शोभायात्रा गोपालपुर स्थित यज्ञ स्थल से शुरू हुई. कलश पूजन के बाद यात्रा रायपुरा स्थित नवनिर्मित मां दुर्गा मंदिर पहुंची. जहां श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर मंदिर की परिक्रमा की.इसके बाद शोभायात्रा गोपालपुर. चरघरा. खैरा बाजार. खैरा हाई स्कूल मोड़. नवडीहा. केंडीह और बल्लोपुर होते हुए किऊल नदी के नरियाना घाट पहुंची. यहां वरुण देव का आह्वान कर कलश में जल भरा गया. शंखध्वनि और मंत्रोच्चार से पूरा वातावरण आध्यात्मिक हो उठा.

हाथी-घोड़े और कलाकारों ने बढ़ाई शोभा

यात्रा में हाथी. घोड़े. रथ. ढोल-नगाड़े और भक्ति संगीत लोगों के आकर्षण का केंद्र बने रहे. भगवान राम. लक्ष्मण. माता सीता. हनुमान और भगवान शंकर के रूप में सजे कलाकारों को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी.महिलाएं मंगल गीत गाते हुए आगे बढ़ रही थीं. जबकि उनके पीछे हजारों श्रद्धालु धार्मिक जयघोष करते चल रहे थे. श्रद्धा और उत्साह का यह दृश्य पूरे इलाके को भक्तिमय बना रहा था.

कथा, हवन और रासलीला का होगा आयोजन

आयोजन समिति के अनुसार, यह महायज्ञ सनातन धर्म महासभा के प्रदेश अध्यक्ष आचार्य जयदेव जी महाराज के मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा है. यज्ञ के यजमान अमित कुमार चौरसिया और प्रियंका कुमारी हैं.वृंदावन की कथावाचक किशोरी गौरी प्रिया प्रतिदिन कथा प्रवचन करेंगी. वहीं यज्ञाचार्य शालिग्राम पांडेय वैदिक अनुष्ठानों का संचालन कर रहे हैं. आयोजन समिति ने बताया कि नौ दिनों तक कथा. हवन और रासलीला का आयोजन होगा.भीषण गर्मी को देखते हुए जगह-जगह श्रद्धालुओं के लिए पानी. शरबत और नींबू पानी की व्यवस्था की गई थी. ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों बाद क्षेत्र में इतना बड़ा धार्मिक आयोजन देखने को मिल रहा है.

विज्ञापन
Amit Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Amit Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन