दुकान में लगी आग, नकदी सहित तीन लाख का सामान जलकर राख

गरही थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव में बीते गुरुवार की रात अगलगी की घटना में दुकान में रखा नकदी सहित सारा सामान जलकर राख हो गया.
– गरही थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, प्रतिनिधि, खैरा. गरही थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव में बीते गुरुवार की रात अगलगी की घटना में दुकान में रखा नकदी सहित सारा सामान जलकर राख हो गया. बताया जाता है कि गरही थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव में गुरुवार देर रात शॉर्ट सर्किट से एक दुकान में भीषण आग लग गयी, जिससे लाखों का सामान जलकर राख हो गया. दुकान मालिक अमित कुमार रविदास ने बताया कि रोज की तरह मैं अपनी दुकान बंद कर बीते गुरुवार रात घर चला गया था. देर रात एक बजे के करीब अचानक तेज धुआं और आग की लपटों की आवाज से मेरी नींद खुली. बाहर निकलकर देखा तो मेरी दुकान जल रही थी. आग देखकर मैंने हो-हल्ला मचाना शुरू कर दिया. इसके बाद गांव के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने की कोशिश करने लगे. ग्रामीणों ने अथक प्रयास कर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दुकान में रखा कपड़ा, चप्पल और किराना सामान जलकर राख हो चुका था. अमित ने बताया कि करीब तीन लाख रुपये का सामान और गल्ले में रखे 30 हजार रुपये नकद भी जल गये. घटना के बाद अमित कुमार रविदास ने गरही थाना में आवेदन दिया है. थानाध्यक्ष अनिरुद्ध शास्त्री ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है. घटना का प्राथमिक कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










