अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई भवन में लगी आग

Updated:
विज्ञापन
अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई भवन में लगी आग

प्रखंड क्षेत्र के पैरा-मटिहाना गांव स्थित अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई भवन में गुरुवार दोपहर आग लग गयी.

विज्ञापन

सोनो . प्रखंड क्षेत्र के पैरा-मटिहाना गांव स्थित अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई भवन में गुरुवार दोपहर आग लग गयी. गांव से थोड़ी दूर श्याम पैरा के इलाके में स्थित इस डब्लूपीयू में लगी आग की लपटें देखते ही देखते तेज हो गयी. मौके पर जुटे ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन वे सफल न हो सके. मौके पर 112 की टीम भी पहुंची. सूचना के दो घंटे बाद झाझा और चकाई से पहुंचे अग्निशमन टीम ने घंटों मशक्कत के बाद शाम में आग पर काबू पाया. इस बीच भीतर रखे कचरे और उसकी ढुलाई करने वाले ठेला जल गये. आग की इस घटना में अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई भवन को काफी क्षति हुई है. जगह जगह से प्लास्टर उखड़ गये और दीवारों में कई जगह दरारें आ गयी है. शाम तक अग्निशमन कर्मियों द्वारा कार्रवाई जारी था. पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अयोध्या मंडल ने बताया कि आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद तापमान कम होने पर ही भीतर की स्थिति की जानकारी मिल पायेगी. इस घटना में हुए क्षति का भी अभी आकलन नहीं किया जा सका है. आग लगने के कारण को लेकर फिलहाल लोग अंदाजा ही लगा पा रहे है. ग्रामीणों का कहना है कि आग लगने से कई घंटे पूर्व से ही उस इलाके में बिजली आपूर्ति बंद थी लिहाजा शॉर्ट सर्किट से आग लगने की संभावना को खारिज नहीं के बराबर है. वहीं ग्रामीणों ने सोनो में अग्निशमन वाहन उपलब्ध कराने की मांग भी की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन