ePaper

ससुर ने तलवार से हमलाकर की बहू की हत्या

Updated at : 24 May 2025 10:49 PM (IST)
विज्ञापन
ससुर ने तलवार से हमलाकर की बहू की हत्या

सिकंदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ईंटासागर गांव स्थित मांझी टोला का मामला

विज्ञापन

सिकंदरा. थाना क्षेत्र अंतर्गत ईंटासागर गांव स्थित मांझी टोला में घरेलू विवाद ने शुक्रवार की रात खौफनाक रूप ले लिया. मामूली कहासुनी के दौरान ससुर ने तलवार से हमलाकर बहू की हत्या कर दी. मृतक महिला की पहचान रमन मांझी की 22 वर्षीय पत्नी खुशबू देवी के रूप में हुई. प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात खुशबू देवी अपने देवर के साथ भोजन कर रही थी. इसी दौरान उसके ससुर खेलावन मांझी वहां पहुंचे और घरेलू खर्च को लेकर बहस शुरू हो गयी. बहस के दौरान खुशबू देवी ने आरोप लगाया कि ससुर केवल बड़ी बहू को खर्च देते हैं और उसके साथ भेदभाव किया जाता है. उसने यह भी कहा कि यदि भविष्य में कोई बीमारी आती है, तो देखभाल की जिम्मेदारी भी केवल बड़ी बहू की होगी. खुशबू की इस बात से नाराज होकर खेलावन मांझी घर में रखी तलवार लेकर आया और पीछे से उसकी गर्दन पर दो बार वार कर दिया. गर्दन पर तलवार के हमले से खुशबू की मौके पर ही मौत हो गयी. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित तलवार मौके पर छोड़कर फरार हो गया.

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भिजवाया सदर अस्पताल

मामले की सूचना मिलते ही सिकंदरा थानाध्यक्ष लाल बहादुर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे.और हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद कर लिया. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भिजवाया. मौके पर थानाध्यक्ष ने पुष्टि की कि घरेलू विवाद के चलते हत्या हुई है और आरोपित की तलाश के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

तीन वर्ष पहले हुई थी खुशबू की शादी

मृतक खुशबू की मां मैया देवी जो खैरा प्रखंड के दाविल गांव की निवासी हैं. उन्होंने बताया कि तीन साल पहले अपनी बेटी की शादी रमन मांझी से की थी. उन्होंने पूर्व से ही ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना के आरोप लगाये हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन