चना का बीज नहीं मिलने से किसानों ने किया प्रदर्शन
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

प्रखंड कार्यालय परिसर के किसान भवन में रविवार को रबी फसल के तहत चना का बीज नहीं मिलने के कारण किसानों ने कृषि विभाग के पदाधिकारियों पर उदासीनता का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया.
विज्ञापन
झाझा. प्रखंड कार्यालय परिसर के किसान भवन में रविवार को रबी फसल के तहत चना का बीज नहीं मिलने के कारण किसानों ने कृषि विभाग के पदाधिकारियों पर उदासीनता का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया. कृषक कपिल यादव, गोपाल यादव, सुरजी देवी, देवकी देवी, उर्मिला देवी समेत कई लोगों ने बताया कि किसान सलाहकार श्रवण कुमार ने हमलोगों को बीज लेने के लिए बुलाया. सुबह से दोहपर 1 बजे तक हमलोग रहे. लेकिन बीज बांटने किसान सलाहकार नहीं आया. उन्होंने बताया कि बीते दो दिन से हमलोगों को चना का बीज नहीं दिया जा रहा है. हमलोगों को रविवार को बीज लेने की बात करते हुए बुलाया. सुबह से हमलोग बीज लेने के लिए लाइन में लग गये. किसान सलाहकार से जब बात की गई वह हमेशा आ रहे हैं कि बात करते रहे. लेकिन नहीं आये. किसानों ने कहा कि अगर कृषि विभाग का रवैया इसी तरह किसानों के प्रति रहेगा तो हमलोग चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करने पर मजबूर हो जाएंगे. प्रखंड कृषि पदाधिकारी शिवशंकर प्रसाद ने बताया कि सारी प्रक्रिया ऑनलाइन है. इसमें स्टॉकिस्ट को बीज का वितरण करना होता है. सोमवार को कृषकों को बीज मिल जाएगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










