संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की जयंती पर हुई चर्चा

Published by : PANKAJ KUMAR SINGH Updated At : 29 Jan 2026 9:24 PM

विज्ञापन

संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की जयंती सह सम्मेलन को सफल बनाने को लेकर गुरुवार को तैयारी समिति की बैठक गरही डैम परिसर में आयोजित की गयी.

विज्ञापन

खैरा . रविदास अधिकार महासभा के बैनर तले संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की जयंती सह सम्मेलन को सफल बनाने को लेकर गुरुवार को तैयारी समिति की बैठक खैरा प्रखंड अंतर्गत गरही डैम परिसर में आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता संजय रविदास ने की. इसमें बड़ी संख्या में रविदास समाज के लोग शामिल हुए और कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई. बैठक में गोल्डन आंबेडकर ने कहा कि सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया है कि संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की जयंती सह सम्मेलन का आयोजन आगामी 28 फरवरी को सोखो मैदान में किया जायेगा. उन्होंने कहा कि संत रविदास जी महाराज के विचार आज भी समाज को सही दिशा दिखाते हैं. रविदास जी महाराज के प्रसिद्ध वचन मन चंगा तो कठौती में गंगा का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि यदि मन पवित्र और आत्मविश्वास से भरा हो तो ईश्वर का अनुभव कहीं भी किया जा सकता है. यही संदेश समाज को आत्मनिर्भर और जागरूक बनाता है. बैठक के दौरान जयंती सह सम्मेलन की सफलता सुनिश्चित करने के लिए तत्काल 15 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया. समिति को कार्यक्रम की तैयारी, जनसंपर्क, मंच व्यवस्था और अनुशासन सहित विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं. साथ ही बैठक में सामाजिक एकता, अधिकारों की रक्षा और वर्तमान राजनीतिक एवं सामाजिक परिस्थितियों पर भी विचार-विमर्श किया गया. वक्ताओं ने समाज को संगठित होकर अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने का आह्वान किया. इस अवसर पर मनोज रविदास, मीत्तन दास, सकलदेव रविदास, महादेव दास, इंद्रदेव दास, विनोद दास, प्रदीप दास, मुंद्रिका दास, कैलाश रविदास, सत्यम दास, दरोगी दास, अनिल दास, पंकज रविदास, अनिल रविदास सहित दर्जनों रविदास समाज के सदस्य मौजूद थे. सभी ने जयंती सह सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया.

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन