ePaper

जमुई निवासी युवक की बेंगलुरु में हुई मौत, शव घर पहुंचते ही परिजन में कोहराम

Updated at : 25 Aug 2025 9:40 PM (IST)
विज्ञापन
जमुई निवासी युवक की बेंगलुरु में हुई मौत, शव घर पहुंचते ही परिजन में कोहराम

शहर के थाना चौक निवासी मो कमालउद्दीन के पुत्र मो बेलाल का शव सोमवार शाम बेंगलुरू से घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया.

विज्ञापन

जमुई. शहर के थाना चौक निवासी मो कमालउद्दीन के पुत्र मो बेलाल का शव सोमवार शाम बेंगलुरू से घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया. जानकारी के अनुसार, मो बेलाल उद्दीन करीब 10 वर्षों से बेंगलुरू स्थित आरएन टेंट एंड फर्नीचर्स की दुकान में बेल्डिंग का काम करते थे. बीते 23 अगस्त की शाम अपने फर्म में लोहा का शीट ऊपर से उतरने के दौरान वह करेंट की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गयी. घटना के बाद बेंगलुरु पुलिस के द्वारा इसकी सूचना इसके परिजन को दी गई और शव का पोस्टमार्टम करवा करवा कर उसके शव को जमुई भेज दिया गया. मृतक बेलाल उद्दीन को पत्नी के साथ-साथ 6 वर्ष की एक पुत्री और 4 वर्ष का एक पुत्र है. बेलाल उद्दीन परिवार का इकलौता कमाओ सदस्य था. मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था. पीड़ित परिवार वालों ने बेंगलुरु सरकार और बिहार सरकार से मुआवजा की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन