फांसी लगाकर की आत्महत्या

Updated:
विज्ञापन
फांसी लगाकर की आत्महत्या

गौरा पंचायत के गोटा जोर गांव का मामला

विज्ञापन

लक्ष्मीपुर. थाना क्षेत्र अंतर्गत गौरा पंचायत के गोटा जोर गांव में शनिवार को एक व्यक्ति ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक का नाम रौशन तांती पिता चांदो तांती उम्र 45 वर्ष है. घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष आलोक कुमार दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे व घटना की जानकारी लेते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए जमुई सदर अस्पताल भेज दिया. मिली जानकारी के अनुसार घर में आपसी कलह की वजह से रौशन तांती तनाव में था. इसी वजह से फांसी का फंदा लगाकर उसने आत्महत्या कर ली. मामले को लेकर थाने में यूडी केस दर्ज किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन