बुलु कुमार लगातार चौथी बार बने पैक्स अध्यक्ष

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

प्रखंड के पेटारपहरी पंचायत के पैक्स अध्यक्ष बुलु कुमार ने लगातार चौथी बार पैक्स अध्यक्ष का चुनाव भारी मतों से जीता.

विज्ञापन

चकाई. प्रखंड के पेटारपहरी पंचायत के पैक्स अध्यक्ष बुलु कुमार ने लगातार चौथी बार पैक्स अध्यक्ष का चुनाव भारी मतों से जीता. उन्होंने अपने विरोधी दशरथ यादव को 560 मतों से हराकर चुनाव में जीत हासिल की. बुलु कुमार को 627 वोट मिले जबकि दशरथ यादव को मात्र 67 वोट प्राप्त हुए. वहीं बताया जाता है कि केवल चकाई ही नही बल्कि जिले के अन्य स्थानों पर हुए पैक्स चुनाव में ये सबसे बड़े अंतर से हुई जीत है. वहीं इस लगातार चौथी जीत पर बुलु कुमार एवं उनके समर्थकों ने गाजे बाजे के साथ जम कर जश्न मनाया. वहीं इस जीत पर विधायक प्रतिनिधि राजीव रंजन पांडेय, जिला पार्षद गोविंद चौधरी,मिथलेश राय, रोहित राय, मकून राय, गोपी साह, पेटार पहरी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि शंकर राणा, पंचा राय, दशरथ राय, सुखदेव सोरेन आदि ने बधाई दी.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन