ePaper

स्कॉर्पियो व बाइक की टक्कर में बाइक सवार युवक घायल

Updated at : 05 Jan 2026 9:47 PM (IST)
विज्ञापन
स्कॉर्पियो व बाइक की टक्कर में बाइक सवार युवक घायल

थाना क्षेत्र के झाझा-काबर मुख्य सड़क के बाराजोर मोड़ के पास एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने बाइक में सामने से टक्कर मार दिया.

विज्ञापन

झाझा. थाना क्षेत्र के झाझा-काबर मुख्य सड़क के बाराजोर मोड़ के पास एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने बाइक में सामने से टक्कर मार दिया. हादसे में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. दुर्घटना के बाद घटना स्थल पर अफरा-तफरी मच गयी. घटना की सूचना 112 नंबर पुलिस टीम व स्थानीय पुलिस को दी गयी. स्थानीय लोगों की तत्परता से घायल युवक को तुरंत इलाज के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उसका इलाज किया जा रहा है. घायल की पहचान थाना क्षेत्र के बाराजोर पंचायत के डिमाडीह गांव निवासी करन कुमार के रूप में हुई है. स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसे के बाद स्कॉर्पियो का अगला भाग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. स्कॉर्पियो चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया. घटना की सूचना मिलते ही झाझा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी. पुलिस फरार स्कॉर्पियो चालक की तलाश में जुट गयी है. पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात को सामान्य कराया. थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया घटना की सूचना मिली है पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन