ePaper

मैजिक की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल, पटना रेफर

Updated at : 05 Jul 2025 6:51 PM (IST)
विज्ञापन
मैजिक की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल, पटना रेफर

खैरा-सोनो मुख्य मार्ग स्थित मांगोबंदर गांव के समीप शनिवार को तेज रफ़्तार मैजिक वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.

विज्ञापन

खबर रिपीट है नहीं लगाना है जमुई. खैरा-सोनो मुख्य मार्ग स्थित मांगोबंदर गांव के समीप शनिवार को तेज रफ़्तार मैजिक वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों की सहायता से घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां युवक के सिर और शरीर के अन्य भागों पर गहरी चोट होने की वजह से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने प्रारंभिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया. घायल युवक की पहचान खैरा थाना क्षेत्र के झुंडो निवासी फुलेश्वर यादव के पुत्र छोटू कुमार के रूप में हुई है. बताया जाता है कि छोटू कुमार बाइक पर सवार होकर अपनी बहन के घर गिद्धौऱ जा रहा था जैसे ही उसकी बाइक मांगोबंदर गांव के समीप पहुंची. इसी दौरान तेज रफ्तार मैजिक वाहन अनियंत्रित होकर जोरदार टक्कर मार दिया. जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. फिलहाल] पटना रेफर हुए युवक की हालत नाजुक बनी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन