कन्या उत्थान योजना के लिएऑनलाइन आवेदन शुरू

Updated:
विज्ञापन
कन्या  उत्थान योजना के लिएऑनलाइन आवेदन शुरू

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना अंतर्गत इंटरमीडिएट उत्तीर्ण छात्राओं के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ हो गया है.

विज्ञापन

गिद्धौर . मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना अंतर्गत इंटरमीडिएट उत्तीर्ण छात्राओं के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ हो गया है. आवेदन के साथ इंटरमीडिएट परीक्षा का अंक पत्र और शैक्षणिक प्रमाण पत्र संलग्न करना जरूरी है. जो छात्राएं इंटरमीडिएट परीक्षा में सफल हुयी हैं एवं स्नातक के पहले सेमेस्टर में नामांकन लेना चाहती हैं, वेसे छात्रा इस योजना का लाभ ले सकते हैं. सरकार और शिक्षा विभाग की ओर से ऐसी छात्राओं को 25 हजार रुपए की सहायता राशि दी जाएगी. शिक्षा विभाग ने इसे लेकर अभी आवेदन की अंतिम तिथि तय नहीं की है, विभाग की ओर से विद्यालयों और कॉलेजों में छात्राओं को आवेदन के लिए जागरूक किया जा रहा है. छात्राएं साइबर कैफे के माध्यम से आवेदन कर सकती हैं. कुछ छात्राओं ने आवेदन करना आरंभ भी कर दिया है. सरकार चाहती है कि छात्राएं इस राशि का उपयोग उच्च शिक्षा के लिए करें और बेहतर शिक्षा प्राप्त कर सकें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Amit Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Amit Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन