उच्च विद्यालय ठाढी में प्रवेशोत्सव कार्यक्रम, बच्चों को स्कूल भेजने की अपील

शिक्षा के प्रति अलख जगाने और सरकारी विद्यालयों में बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सोमवार को प्लस टू उत्क्रमित उच्च विद्यालय ठाढी में प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
चंद्रमंडीह. शिक्षा के प्रति अलख जगाने और सरकारी विद्यालयों में बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सोमवार को प्लस टू उत्क्रमित उच्च विद्यालय ठाढी में प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों द्वारा जागरूकता रैली निकाली गयी. इस दौरान आसपास के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर शिक्षा के महत्व का संदेश दिया दिया गया. प्रधानाध्यापक डॉ मनीष कुमार के नेतृत्व में निकाली गयी रैली ठाढी विद्यालय परिसर से शुरू होकर मोहलिया, विशोदह, छोटकी ठाढी और राजसराय जैसे ग्रामीण इलाकों से गुजरी. रैली में शामिल बच्चे हाथों में तख्तियां लिए पढ़ेगा इंडिया, बढ़ेगा इंडिया और आधी रोटी खाएंगे, फिर भी स्कूल जाएंगे जैसे नारे लगा रहे थे. इस दौरान शिक्षकों ने ग्रामीणों और अभिभावकों से सीधा संवाद किया और उन्हें सरकारी स्कूलों में मिलने वाली सुविधाओं जैसे निःशुल्क शिक्षा, पोशाक, छात्रवृत्ति और मध्याह्न भोजन के बारे में जानकारी दी. ग्रामीणों को संबोधित करते हुए वरीय शिक्षक पवन कुमार गुप्ता ने कहा कि बच्चों का केवल नामांकन कराना ही काफी नहीं है बल्कि उनकी नियमित उपस्थिति भी अनिवार्य है. उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को प्रतिदिन स्कूल भेजें ताकि उनके भविष्य की मजबूत नींव रखी जा सके. इस जागरूकता अभियान को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक रूपेश कुमार, दिलीप पांडे, सीटू यादव और रमेश कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




