शिक्षा समिति चुनाव में अनियमितता का आरोप

Updated:
विज्ञापन
शिक्षा समिति चुनाव में अनियमितता का आरोप

थमहन पंचायत के कोनिया गांव निवासी सरपंच प्रतिनिधि लभित कुमार समेत अन्य ग्रामीणों ने अपने गांव कोनिया स्थित विद्यालय में अनियमितता बरतने का आरोप लगाया है.

विज्ञापन

सोनो. थमहन पंचायत के कोनिया गांव निवासी सरपंच प्रतिनिधि लभित कुमार समेत अन्य ग्रामीणों ने अपने गांव कोनिया स्थित विद्यालय में अनियमितता बरतने का आरोप लगाया है. इसको लेकर ग्रामीणों ने पदाधिकारियों से शिकायत की गयी है, साथ ही विद्यालय शिक्षा समिति चुनाव में भी अनियमितता बरते जाने का आरोप लगाया गया है. ग्रामीणों ने अपने हस्ताक्षर युक्त शिकायत पत्र बीईओ सहित अन्य पदाधिकारियों को भेज जांच व कार्रवाई करने की मांग की है. डीईओ को भेजे शिकायती पत्र पर संज्ञान लेते हुए शिक्षा विभाग के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ने बीते माह स्थानीय बीईओ को पत्र भेजकर संबंधित स्कूलों में हुए विद्यालय शिक्षा समिति चुनाव की जांच कर प्रतिवेदन देने को निदेशित किये हैं. वहीं, सरपंच प्रतिनिधि ने पदाधिकारी द्वारा जांच में विलंब किये जाने पर हैरानी जतायी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन