सोलर लाइट लगाने में पक्षपात करने का लगाया आरोप

Updated:
विज्ञापन
सोलर लाइट लगाने में पक्षपात करने का लगाया आरोप

रामचंद्रडीह पंचायत के उप मुखिया प्रतिनिधि भगवान राय ने पंचायत में सोलर लाइट लगाने में पक्षपात करने का आरोप लगाया है.

विज्ञापन

चकाई. रामचंद्रडीह पंचायत के उप मुखिया प्रतिनिधि भगवान राय ने पंचायत में सोलर लाइट लगाने में पक्षपात करने का आरोप लगाया है. इतना ही नहीं राय ने मुखिया व पंचायत सेवक पर पक्षपात करने का आरोप लगाते हुए कहा कि मुखिया ने अपने चहेते वार्ड संख्या एक से पंद्रह के बीच से ही कुछ चुनिंदा वार्डों में इस योजना के तहत सोलर लाइट लगवाया. जबकि वार्ड संख्या 1, 2, 3, 8, 13, 14, एवं 15 क़ो छोड़ दिया गया. उक्त योजना के क्रियान्वयन में मुखिया के पक्षपात पूर्ण रवैये को स्पष्ट दर्शाता है. उन्होंने मुखिया और पंचायत सचिव से सभी वार्डों में सामान्य रूप से लाइट लगाने की मांग की है और कहा है कि सरकार की योजनाओं का लाभ सभी वार्ड के लोगों को समान रूप से मिलना चाहिए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन