ePaper

नयी दिल्ली व हावड़ा के बीच चलेगी एक जोड़ी समर स्पेशल ट्रेन

Updated at : 10 Jun 2025 9:12 PM (IST)
विज्ञापन
नयी दिल्ली व हावड़ा के बीच चलेगी एक जोड़ी समर स्पेशल ट्रेन

ग्रीष्मकालीन अवकाश के अवसर पर रेल यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर रेलवे ने डीडीयू-पटना-मोकामा-झाझा के रास्ते नई दिल्ली और हावड़ा के बीच एक जोड़ी स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जायेगा.

विज्ञापन

झाझा . ग्रीष्मकालीन अवकाश के अवसर पर रेल यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर रेलवे ने डीडीयू-पटना-मोकामा-झाझा के रास्ते नई दिल्ली और हावड़ा के बीच एक जोड़ी स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जायेगा. हाजीपुर जोन के मुख्य सूचना जन संपर्क पदाधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि नयी दिल्ली-हावड़ा स्पेशल गाड़ी संख्या 04092 11 जून से 19 जुलाई तक प्रत्येक बुधवार व शनिवार को नई दिल्ली से शाम 07.30 बजे खुलकर अगले दिन 08.20 बजे डीडीयू, 09.30 बजे बक्सर, 10.30 बजे आरा, 10.53 बजे दानापुर, 11.30 बजे पटना जं., 12.16 बजे बख्तियारपुर, 12.33 बजे बाढ़, 12.55 बजे मोकामा, 01.53 बजे किउल, 02.21 बजे जमुई व 03.38 बजे झाझा समेत अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए रात्रि के 09.40 बजे हावड़ा पहुंचेगी. वापसी में हावड़ा-नई दिल्ली स्पेशल गाड़ी संख्या 04091 आगामी 12 जून से 20 जुलाई तक प्रत्येक गुरुवार व रविवार को हावड़ा से रात्रि के 11.50 बजे खुलकर अगले दिन सुबह 05.13 बजे झाझा, 05.38 बजे जमुई, 06.12 बजे किउल, 06.40 बजे मोकामा, 06.58 बजे बाढ़, 07.16 बजे बख्तियारपुर, 08.15 बजे पटना जं., 08.53 बजे दानापुर, 09.26 बजे आरा, 10.08 बजे बक्सर, 11.40 बजे डीडीयू सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए तीसरे दिन रात्रि 01.00 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी. उन्होंने बताया कि इस स्पेशल ट्रेन में प्रथम वातानुकूलित श्रेणी का 01 कोच, द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी के 02 कोच, तृतीय वातानुकूलित श्रेणी के 04 कोच, तृतीय इकॉनोमी वातानुकूलित श्रेणी का 01 कोच, शयनयान श्रेणी के 06 तथा साधारण श्रेणी के 04 कोच होंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन