बाढ़ राहत घोटाले को ले जांच टीम पहुंची बड़हिया
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मुंगेर के प्रमंडलीय आयुक्त के सचिव कर रहे जांच दल का नेतृत्व बड़हिया : बिहार सरकार के निर्देश पर बड़हिया प्रखंड में बाढ़ राहत घोटाले की जांच के लिए प्रमंडलीय आयुक्त मुंगेर के निर्देशन में प्रमंडलीय आयुक्त मुंगेर के सचिव सुबोध कुमार चौधरी के नेतृत्व में एक जांच दल बुधवार को बड़हिया पहुंच जांच प्रारंभ […]
विज्ञापन
मुंगेर के प्रमंडलीय आयुक्त के सचिव कर रहे जांच दल का नेतृत्व
बड़हिया : बिहार सरकार के निर्देश पर बड़हिया प्रखंड में बाढ़ राहत घोटाले की जांच के लिए प्रमंडलीय आयुक्त मुंगेर के निर्देशन में प्रमंडलीय आयुक्त मुंगेर के सचिव सुबोध कुमार चौधरी के नेतृत्व में एक जांच दल बुधवार को बड़हिया पहुंच जांच प्रारंभ की़ जांच दल में लखीसराय के एसडीओ डॉ शैलजा, पंचायती राज पदाधिकारी मंजु प्रसाद, बड़हिया के प्रभारी बीडीओ उपेंद्र कुमार, अंचलाधिकारी रामदत्त पासवान, बड़हिया थानाध्यक्ष नीरज कुमार प्रमुख रूप से शामिल थे़
जांच दल सर्वप्रथम बाढ़ राहत घोटाला से जुड़ी फाइल अंचल कार्यालय बड़हिया थाना में मंगवाकर उसका निरीक्षण किया़ फाइल जांच के बाद जांच दल प्रखंड के गंगासराय पंचायत के गंगासराय, तहदिया, लोहरा आदि गांव में जाकर स्थलीय निरीक्षण किया व बाढ़ पीड़ितों से जानकारी हासिल की़ अनियमितताओं की जांच के उपरांत जांच दल ने बाढ़ पीड़ितों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि जो वंचित बाढ़ पीड़ित हैं उन्हें भी बाढ़ राहत सहायता दी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










