गोबरदाहा पहाड़ से नक्सली साकिन्द्र यादव गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

खैरा(जमुई) : थाना क्षेत्र के गिद्धेश्वर जंगल के गोबरदाहा पहाड़ी व कोलजी घाट के जंगली क्षेत्र से पुलिस ने गुरुवार को हथियार व जिंदा कारतूस के साथ एक नक्सली को गिरफ्तार किया है. तलाशी के दौरान युवक के पास से नक्सली साहित्य भी बरामद हुआ है. गिरफ्तार नक्सली साकिन्द्र यादव लखीसराय जिला के महुलिया चानन […]

विज्ञापन

खैरा(जमुई) : थाना क्षेत्र के गिद्धेश्वर जंगल के गोबरदाहा पहाड़ी व कोलजी घाट के जंगली क्षेत्र से पुलिस ने गुरुवार को हथियार व जिंदा कारतूस के साथ एक नक्सली को गिरफ्तार किया है. तलाशी के दौरान युवक के पास से नक्सली साहित्य भी बरामद हुआ है. गिरफ्तार नक्सली साकिन्द्र यादव लखीसराय जिला के महुलिया चानन का रहने वाला है. पुलिस ने तलाशी के दौरान उसके पास से 315 बोर की देसी पिस्तौल, एक जिंदा कारतूस व नक्सली साहित्य बरामद किया.

इस बाबत थानाध्यक्ष श्रीकांत कुमार ने बताया कि नक्सलियों की टोह में थाना क्षेत्र स्थित गिद्धेश्वर जंगल के गोबरदाहा व कोलजी क्षेत्र में एसटीएफ, सीआरपीएफ व एसएसबी द्वारा संयुक्त रूप में सर्च अभियान चलाया गया. इस दौरान जब जवान गोबरदाहा के निकट पहुंचे तब गिरफ्तार युवक पहाड़ से नीचे उतर रहा था. उसने ज्यो हीं पुलिस को देखा वह भागने लगा. जवानों ने उसे खदेड़ कर पकड़ लिया. बाद में उसकी निशानदेही पर पुलिस ने वहीं थोड़ी दूर में खड़ी बाइक भी बरामद की. पुलिस गिरफ्तार युवक से पूछताछ कर रही है.

गोबरदाहा पहाड़ से…
सूत्रों की मानें तो गिरफ्तार नक्सली किसी बड़े नक्सली नेता को बाइक से गिद्धेश्वर जंगलो में छोड़ने आया था. इस दौरान ही वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया. इधर नक्सली गतिविधियां बढ़ जाने से जंगली इलाकों के स्थानीय निवासी में भय का माहौल व्याप्त है. कहीं नक्सली किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी में तो नहीं हैं. बताते चलें कि पिछले दिनों बरहट जंगल में पुलिस ने केन बम निष्क्रिय कर नक्सलियों के मंसूबो पर पानी फेर दिया था.
तलाशी के दौरान पिस्तौल, कारतूस व नक्सली साहित्य बरामद
सर्च अभियान के दौरान पुलिस को मिली सफलता
लखीसराय के महुलिया चानन का रहनेवाला है साकिन्द्र यादव
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन