नक्सलियों ने झाझा बीडीओ को भेजा पत्र, मांगी 10 लाख की रंगदारी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Jan 2017 4:18 PM
जमुई: बिहार के जमुई में झाझा बीडीओ सतीश कुमार से कथित प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के द्वारादस लाख रुपये की रंगदारी मांगे जाने का मामला प्रकाश में आया है. प्राप्त जानकारी के मुताबिकसंगठनके नाम बीडीओ को यहपत्र डाक के द्वारा भेजा गया है. बीडीओ ने इसकी सूचना वरीय अधिकारियों के अलावा स्थानीय थाने को […]
जमुई: बिहार के जमुई में झाझा बीडीओ सतीश कुमार से कथित प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के द्वारादस लाख रुपये की रंगदारी मांगे जाने का मामला प्रकाश में आया है. प्राप्त जानकारी के मुताबिकसंगठनके नाम बीडीओ को यहपत्र डाक के द्वारा भेजा गया है. बीडीओ ने इसकी सूचना वरीय अधिकारियों के अलावा स्थानीय थाने को दी है. इस मामले मे बीडीओ के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कराई गयी है.
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दो दिन पहले ही बीडीओ को एक पत्र मिला. जिसमें माओवादी संगठन के नेता उमेश यादव के नाम पर 10 लाख मांगे जाने का जिक्र किया गया है. बीडीओ के बयान पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के साथ ही मामले की जांचशुरू कर दी है. पत्र में रजला के केनरा बैंक का एक खाता संख्या भी दिया गया है. जिसमें रुपये जमा कराने की बात लिखी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










