ePaper

24 घंटे में पुलिस ने विभिन्न कांडों में फरार 46 आरोपितों को किया गिरफ्तार

Updated at : 28 Aug 2025 9:30 PM (IST)
विज्ञापन
24 घंटे में पुलिस ने विभिन्न कांडों में फरार 46 आरोपितों को किया गिरफ्तार

जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों पर नकेल कसते हुए पुलिस ने 24 घंटे के भीतर कई मामलों में फरार चल रहे आरोपित को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

जमुई . जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों पर नकेल कसते हुए पुलिस ने 24 घंटे के भीतर कई मामलों में फरार चल रहे आरोपित को गिरफ्तार किया है. जबकि इस दौरान शराब और वाहन भी बरामद किया गया है. पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, 24 घंटे में जिले भर से कुल 46 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है. विभिन्न थाना क्षेत्रों में हत्या के प्रयास, अपहरण, लूट और महिला उत्पीड़न जैसे मामलों में गिरफ्तारी की गयी है. इस दौरान हत्या के प्रयास के मामले में एक, एनडीपीएस एक्ट के मामले में एक और महिला प्रताड़ना के मामले में एक आरोपित को पकड़ा गया है. साथ ही अपहरण कांड में दो और लूट के मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार किया गया है. इसके अलावा वांछित और वारंटियों के खिलाफ भी सघन छापेमारी की गयी जिसमें 25 लोगों को गिरफ्तार गया है. पुलिस ने इस दौरान 62 वारंट और चार कुर्की का भी निपटारा किया है. शराबबंदी को लेकर की गयी कार्रवाई में पुलिस ने 15 आरोपियों को पकड़ा और 17 लीटर देशी शराब बरामद किया. जिले भर में पिछले 24 घंटे में चलाए गए वाहन जांच अभियान के दौरान 37 वाहनों से कुल 39 हजार 500 रुपये का जुर्माना वसूला गया है. पुलिस ने इस दौरान एक ट्रैक्टर, एक मोटरसाइकिल और एक अपहृता को भी बरामद किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन