वाहन जांच में 34 हजार रुपये जुर्माना वसूला

Updated at : 09 Apr 2026 9:20 PM (IST)
विज्ञापन
वाहन जांच में 34 हजार रुपये जुर्माना वसूला

पुलिस ने गुरुवार को चकाई व चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र में चलाये गये सघन अभियान के दौरान कुल 34 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया.

विज्ञापन

चकाई. पुलिस ने गुरुवार को चकाई व चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र में चलाये गये सघन अभियान के दौरान कुल 34 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया. चकाई मोड़ पर थानाध्यक्ष सर्वजीत कुमार, अपर थानाध्यक्ष प्रभात राय ने बताया कि इस अभियान में दोपहिया वाहन चालकों के कागजात, डिक्की एवं हेलमेट की जांच की गयी. इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों से 10,500 रुपये जुर्माना वसूला गया. साथ ही वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया गया. वहीं, चकाई-देवघर मुख्य मार्ग पर बसबुटिया मोड़ के समीप चंद्रमंडीह थानाध्यक्ष गजेंद्र कुमार के नेतृत्व में भी जांच अभियान चलाया गया. यहां बाइक, ऑटो, कार एवं ट्रैक्टर चालकों की सघन जांच की गई, जिसमें 24 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया. अभियान के दौरान पुलिस ने दोपहिया चालकों को हेलमेट पहनने, ट्रिपल सवारी नहीं करने तथा आवश्यक कागजात जैसे ड्राइविंग लाइसेंस, इंश्योरेंस और प्रदूषण प्रमाण पत्र साथ रखने की हिदायत दी. वहीं, कार चालकों को सीट बेल्ट लगाकर वाहन चलाने की सख्त सलाह दी गयी. इस अभियान में अवर निरीक्षक रितेश कुमार सहित पुलिस बल के जवान मौजूद थे. वाहन जांच को लेकर चालकों में हड़कंप की स्थिति देखी गयी.

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन