स्कूल में जयंती पर याद किये गये स्वतंत्रता सेनानी तिलकामांझी

Updated at : 12 Feb 2020 4:34 AM (IST)
विज्ञापन
स्कूल में जयंती पर याद किये गये स्वतंत्रता सेनानी तिलकामांझी

बरहट : प्रखंड स्थित राजकीय बुनियादी विद्यालय बरहट में मंगलवार को प्रथम स्वतंत्रता सेनानी तिलकामांझी की 270 वां जयंती समारोह का आयोजन संथाल सामाजिक एवं सांस्कृतिक उत्थान समिति के किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता संथाल सामाजिक एवं सांस्कृतिक उत्थान समिति के अध्यक्ष कृष्णा हेम्ब्रम ने की. जबकि मुख्य अतिथि के रूप में बरहट प्रखंड प्रमुख […]

विज्ञापन

बरहट : प्रखंड स्थित राजकीय बुनियादी विद्यालय बरहट में मंगलवार को प्रथम स्वतंत्रता सेनानी तिलकामांझी की 270 वां जयंती समारोह का आयोजन संथाल सामाजिक एवं सांस्कृतिक उत्थान समिति के किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता संथाल सामाजिक एवं सांस्कृतिक उत्थान समिति के अध्यक्ष कृष्णा हेम्ब्रम ने की. जबकि मुख्य अतिथि के रूप में बरहट प्रखंड प्रमुख उर्मिला देवी मौजूद थी.

कार्यक्रम की शुभारंभ उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया. प्रमुख उर्मिला देवी ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानी तिलकामांझी के क्रांतिकारी विचारों को याद कर उनके बताये मार्ग पर चलना होगा.
इस दौरान उन्होंने आदिवासी समाज के प्रति सरकार की उदासीनता को लेकर जमकर भंड़ास निकाली. कार्यक्रम में लक्ष्मीपुर और बरहट प्रखंड के कई लोगों ने भाग लिया और अपना विचार प्रकट किये. स्वागत भाषण समिति के कोषाध्यक्ष लोकेश हांसदा ने किया गया.
शिक्षक सुमन मरांडी, समिति के संयोजक केदार मुर्मू, पूर्व मुखिया अरुण हांसदा, विष्णुदेव हांसदा, अनुपा मुर्मू,रामजी टुडू, बीरबल टुडू, जिला प्रगणा नारायण हेंब्रम,जागेश्वर हेंब्रम,नरेश राणा ने भी अपने विचार को रखा. कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से कालेश्वर किस्कू, टुनटुन सोरेन, उमेश मांझी,सुनील हेंब्रम,
पप्पू किस्कु,जयपाल मरांडी,
जितेंद्र सोरेन,विष्णु चौड़े ने अहम भूमिका निभाया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन