बैंक अधिकारी बन खाते से उड़ाये 49 हजार रुपये
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :13 Sep 2019 6:17 AM (IST)
विज्ञापन

जमुई : साइबर अपराधी लोगों को फांसने के नित नये तरीके ढूंढ़ते रहते हैं. ताजा मामले में अपराधियों ने बैंक का अधिकारी बनकर एक व्यक्ति को फोन किया तथा उसके खाते से 49 हजार रुपये की निकासी कर ली. इसे लेकर सदर थाना क्षेत्र के बिहारी मुहल्ला निवासी अरविंद कुमार सिंह ने नगर थाना में […]
विज्ञापन
जमुई : साइबर अपराधी लोगों को फांसने के नित नये तरीके ढूंढ़ते रहते हैं. ताजा मामले में अपराधियों ने बैंक का अधिकारी बनकर एक व्यक्ति को फोन किया तथा उसके खाते से 49 हजार रुपये की निकासी कर ली. इसे लेकर सदर थाना क्षेत्र के बिहारी मुहल्ला निवासी अरविंद कुमार सिंह ने नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है.
इसमें पीड़ित अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि 10 सितंबर को मेरे मोबाइल पर एक फोन आया. फोन करने वाले व्यक्ति ने खुद को बैंक ऑफ बड़ौदा का अधिकारी बताते हुए कहा कि आपने कोलकाता के चांदनी चौक महिंद्रा कोटक बैंक के एटीएम से 10,000 रुपया की निकासी की थी, लेकिन तकनीकी कारणवश आपका कैश नहीं निकला पर आपके खाते से राशि काट ली गयी.
फोन करने वाले ने कहा कि आप अपने बचत खाते का डिटेल बताएंगे तब वह राशि आपके खाते में वापस चली आयेगी. इसके बाद मैंने उसे अपने खाते की जानकारी दे दी. बाद में जब मैंने बैंक पहुंचकर अपने खाते को अपडेट करवाएं तब पता चला कि मेरे खाते से 49 हजार रुपया की निकासी कर ली गयी है. उसने मामले में कार्रवाई करने की गुहार लगायी है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया व छानबीन में लग गयी है.
कहते हैं जिलाधिकारी
जिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार कहते हैं कि निविदा की प्रक्रिया को नियमानुकूल ही किया जाना है. उक्त बातें मेरे संज्ञान में नहीं है. मामला संज्ञान में आने पर इसे लेकर उचित कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




