तिरंगा यात्रा से लोगों में भाईचारा व प्रेम का संदेश दे रहे पिंटू दुर्रानी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

बौंसी : देश में जहां धर्म संप्रदाय और जाति के नाम पर रोज झगड़े और राजनीति हो रही है. दोनों संप्रदायों को एक दूसरे से अलग-थलग करने का कार्य किया जा रहा है. वहीं दूसरी ओर प्रखंड क्षेत्र के बलुआतरी गांव निवासी पिंटू दुर्रानी के द्वारा तिरंगा यात्रा निकालकर आम लोगों में देश भक्ति, भाईचारा […]
विज्ञापन
बौंसी : देश में जहां धर्म संप्रदाय और जाति के नाम पर रोज झगड़े और राजनीति हो रही है. दोनों संप्रदायों को एक दूसरे से अलग-थलग करने का कार्य किया जा रहा है. वहीं दूसरी ओर प्रखंड क्षेत्र के बलुआतरी गांव निवासी पिंटू दुर्रानी के द्वारा तिरंगा यात्रा निकालकर आम लोगों में देश भक्ति, भाईचारा और प्रेम का संदेश देने का कार्य किया जा रहा है. पिछले कई वर्षों से जारी यह यात्रा अब तक अनवरत चल रही है.
पिछले दिनों देश हित के लिए पिंटू दुर्रानी ने फिल्म निर्माता विमल कुमार को तिरंगा सौंपा और इस मुहिम से जुड़ कर देश को अमन और शांति का पैगाम दिया. जानकारी देते हुए बताया कि रांची एक्सप्रेस ग्राम सेवा फाउंडेशन की महाराष्ट्र शाखा के संरक्षक मंडल के पिंटू दुर्रानी ने जब मुंबई के बॉलीवुड में जाने-माने डायरेक्टर विमल कुमार को तिरंगा सौंपकर इस यात्रा में शामिल होने की बात कही तो डायरेक्टर अभिभूत हो गये. तिरंगा सौंप कर उन्हें भी तिरंगा यात्रा में शामिल किया.
पिन्टू दुर्रानी ने बताया कि आने वाले समय में वो विमल कुमार के साथ एक प्रोजेक्ट करने वाले हैं. विमल कुमार बहुत सारे फिल्मों जैसे अपने दम पर, जैसी करनी वैसी भरनी, राजा जी, घर संसार, सन्यासी मेरा नाम, तराजू, कर्ज चुकाना है, स्वर्ग यहां नरक यहां, दुलारा, दरिया दिल, सुनो ससुर जी, अगर तुम न होते, छोटे सरकार इत्यादि… पिंटू के इस कार्य से प्रखंड क्षेत्र सहित जिले के लोगों में हर्ष का माहौल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










