सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक होगा मतदान, शांतिपूर्ण मतदान कराना एकमात्र लक्ष्य : डीएम

Updated at : 10 Apr 2019 5:55 AM (IST)
विज्ञापन
सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक होगा मतदान, शांतिपूर्ण मतदान कराना एकमात्र लक्ष्य : डीएम

मतदान कर्मियों की सुरक्षा का रखा गया है पूरा ख्याल, निर्भीक होकर कराएं मतदान : डीएम आज शाम पांच बजे तक अपने अपने बूथों पर पहुंच व्हाट्सएप पर सूचना दें मतदान कर्मी सरौन : डीएम सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी धर्मेंद्र कुमार, डीसीएलआर सह सहायक निर्वाचन पदाधिकारी मो. अतहर मंगलवार को चकाई एसकेएस हाई स्कूल स्थित […]

विज्ञापन
  • मतदान कर्मियों की सुरक्षा का रखा गया है पूरा ख्याल, निर्भीक होकर कराएं मतदान : डीएम
  • आज शाम पांच बजे तक अपने अपने बूथों पर पहुंच व्हाट्सएप पर सूचना दें मतदान कर्मी
सरौन : डीएम सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी धर्मेंद्र कुमार, डीसीएलआर सह सहायक निर्वाचन पदाधिकारी मो. अतहर मंगलवार को चकाई एसकेएस हाई स्कूल स्थित मतदान को लेकर बनाये गये कलस्टर का जायजा लिया. जिलाधिकारी श्री कुमार ने मतदान कर्मियों को कहा कि जिला प्रशासन का एकमात्र लक्ष्य निश्पक्ष और शांतिपूर्ण ढ़ग से मतदान कराना है.
मतदान कार्य में लगाये गये सभी कर्मी के सुरक्षा का पूरा ख्याल प्रशासन के द्वारा रखा गया है. सभी मतदान कर्मी अपने-अपने बूथों पर सही समय पहुंच कर मतदान कराये.
सभी मतदान कर्मी बुधवार शाम पांच बजे तक अपने अपने बूथों पर पहुंच जाएं और इसकी सूचना मुझे व्हाट्सएप पर भेज दें. जो मतदान कर्मी निर्धारित समय पर नहीं पहुंचेंगे और कर्तव्य में लापरवाही बरतेगें उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी. गुरुवार 11 अप्रैल की सुबह सात बजे से हरहाल में मतदान शुरू होनी चाहिए.
सुबह 5.15 तक बूथों पर पहुंच जायेगा र्इवीएम
इसके लिए सभी बूथों पर गुरुवार सुबह 5 बजकर 15 मिनट तक र्इवीएम पहुंच जाएगी. सबसे पहले सभी पार्टियों के एजेंटों के सामने दिखावटी 50 वोट डालना है. इसके बाद डाले गए दिखावटी वोटों के डाटा को हटा देना है. यह काम सुबह छह बजे तक कर लें. ताकि आप सात बजे मतदान प्रारंभ कर दें. क्योंकि मतदान सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक होगा.
यदि किसी बूथ पर समय से मतदान प्रारंभ नहीं होता है तो रिपोर्ट करवाना होगा. इसके लिए संबंधित कर्मी की जिम्मेदारी तय की जाएगी. साथ ही प्रत्येक दो घंटा पर मतदान प्रतिशत एवं मतदान केंद्र की स्थिति का रिपोर्ट करना है. आपकी सुरक्षा की पूरी जवाबदेही जिला प्रशासन की है. निष्पक्ष मतदान करवाना आपकी जिम्मेदारी है.
किसी भी तरह की दिक्कत आने पर जिलाधिकारी, एसपी, थानाध्यक्ष, बीडीओ को सूचना दें. मतदान के दौरान सुरक्षा बहाल रखने को लेकर प्रर्याप्त संख्या में एसएसबी, सीआरपीएफ, बीएमपी, सैप सहित अन्य सहस्त्र बल की तैनाती की गई है. ड्यूटी के दौरान किसी भी मतदान कर्मी द्वारा मादक पदार्थों का सेवन नहीं किया जाना है.
ईवीएम एवं वीवीपैट बिना सुरक्षा के कहीं भी नहीं छोड़ा जाये. कोई मतदान कर्मी किसी अन्य व्यक्ति का खाना नहीं खाएंगे. सभी मतदान कर्मियों का भत्ता उनके खाते में भेज दिया गया है. जिले में कुल 27 ऐसे कर्मी है. जिनके खाते में त्रुटि रहने की वजह से पैसा नहीं जा सका है. भोजन बनाने की व्यवस्था एमडीएम की रसोईया द्वारा की जाएगी. संबंधित पदाधिकारी, मतदान कर्मी उन्हें सामग्री प्रदान करेंगे.
आगनबाड़ी सेविका हेंडीकेंप मतदाताओं को वोट डालने हेतु लगी रहेगी. इसके लिए उन्हें 250 रुपया की राशि भी दी गई है. जो सेविका कार्य में लापरवाही दिखाईगी उसकी राशि भी वापस लिया जायेगा. साथ ही एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी. मौके चकाई बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी सुनील कुमार चांद, अंचलाधिकारी अजीत कुमार झा, सीडीपीओ प्रेरणा कुमारी मौजूद थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन