ट्रैक्टर ने बाइक सवार को कुचला, मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Aug 2018 6:29 AM
जमुई : सदर थाना क्षेत्र के अमरथ गांव में मंगलवार को ट्रैक्टर से कुचलने से गांव के ही 20 वर्षीय चंदन कुमार की मौत हो गयी. जानकारी देते हुए मृतक के पिता योगेंद्र केसरी ने बताया कि सुबह मेरा पुत्र अपने बाइक से किसी काम को लेकर क्षेत्र के संगथु गांव जा रहा था. इसी […]
जमुई : सदर थाना क्षेत्र के अमरथ गांव में मंगलवार को ट्रैक्टर से कुचलने से गांव के ही 20 वर्षीय चंदन कुमार की मौत हो गयी. जानकारी देते हुए मृतक के पिता योगेंद्र केसरी ने बताया कि सुबह मेरा पुत्र अपने बाइक से किसी काम को लेकर क्षेत्र के संगथु गांव जा रहा था. इसी दौरान गांव स्थित दरगाह के पास सामने से आ रहा एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उसे ठोकर मार दी. जिससे वह घायल हो गया. सूचना के बाद आनन-फानन में हम लोग चंदन के इलाज को लेकर सदर अस्पताल लाये. जहां आवश्यक जांचोपरांत चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया. पटना ले जाने के क्रम में शेखपुरा जिले के चेवारा मोड़ के पास उसने अंतिम सांस ली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










