झाझा डीएसपी को फिर मिली धमकी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
झाझा : एसडीपीओ विनोद रावत को नवीन केडियार नामक व्यक्ति ने खुद को नक्सली बताते हुए उपेंद्र दास प्रकरण मामले में धमकी दी है. इस बाबत एसडीपीओ ने झाझा थाने में एक आवेदन दिया है. उन्होंने बताया कि सरकारी मोबाइल संख्या 9470001399 पर रात के 12 बजे 7995804602 से फोन आया कि मैं नवीन केडियार […]
विज्ञापन
झाझा : एसडीपीओ विनोद रावत को नवीन केडियार नामक व्यक्ति ने खुद को नक्सली बताते हुए उपेंद्र दास प्रकरण मामले में धमकी दी है. इस बाबत एसडीपीओ ने झाझा थाने में एक आवेदन दिया है. उन्होंने बताया कि सरकारी मोबाइल संख्या 9470001399 पर रात के 12 बजे 7995804602 से फोन आया कि मैं नवीन केडियार बोल रहा हूं. उपेंद्र पर किया गया केस उठा लो
झाझा डीएसपी को..
नहीं तो अंजाम बुरा होगा. फोन करनेवाले ने डीएसपी को बताया कि उपेंद्र दास का संबंध मुंबई के बड़े-बड़े डॉन व नक्सलियों से है. केस नहीं उठाओगे तो अंजाम बुरा होगा. पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष सिधेश्वर पासवान ने बताया कि डीएसपी द्वारा आवेदन दिया गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
उपेंद्र दास को भी मिली धमकी : डीएसपी विनोद रावत व उपेंद्र दास के बीच का मुद्दा सुलझने की बजाय उलझता ही जा रहा है. उपेंद्र दास को नाग नागेश्वसर नामक व्यक्ति ने धमकी देते हुए कहा कि जनता के बीच ज्यादा मशहूर होना चाहते हो. होश में रहो, नहीं तो ऊपर भेज देंगे. इसका आॅडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










