वज्रपात से तीन लोगों की गयी जान, चार घायल

Updated:
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ढाब गांव में गुरुवार को हुई घटना बारिश देख सभी लोग पास के एक पेड़ के नीचे हो गये थे खड़े खैरा : थाना क्षेत्र के ढाब गांव में गुरुवार को वज्रपात से दो लोगों की मौत हो गयी जबकि चार लोग घायल हो गये. घायलों का इलाज सदर अस्पताल जमुई में […]

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ढाब गांव में गुरुवार को हुई घटना

बारिश देख सभी लोग पास के एक पेड़ के नीचे हो गये थे खड़े
खैरा : थाना क्षेत्र के ढाब गांव में गुरुवार को वज्रपात से दो लोगों की मौत हो गयी जबकि चार लोग घायल हो गये. घायलों का इलाज सदर अस्पताल जमुई में किया जा रहा है. जानकारी के अनुसार लोग अपने खेत पर काम कर रहे थे. अचानक आये बारिश को देख सभी लोग पास के एक पेड़ के नीचे खड़े हो गये. इसी दौरान हुए वज्रपात में सभी लोग चपेट में आ गये व दो लोगों की मौत हो गयी व चार अन्य लोग घयाल हो गये.
मृतकों में ढाब निवासी चुनचुन रविदास का 22 वर्षीय पुत्र कुलदीप रविदास व उसी गांव की सात वर्षीय गुड्डी कुमारी शामिल है. घायलों में ढाब गांव के 45 वर्षीय कारू मांझी, 40 वर्षीय सुकुमारिया देवी, सकूनमा देवी व एक अन्य व्यक्ति है. सभी को स्थानीय लोगों के सहयोग से प्राथमिक स्वाथ्य केंद्र खैरा लाया गया. जहां उनकी हालत गंभीर देखते हुए उसे सदर अस्पताल जमुई रेफर कर दिया गया. अस्पताल पहुंचने से पूर्व ही दोनों की मौत हो गयी. घटना के बाद मृतक के परिजनों का रोरोकर बुरा हाल है.
मृतक कुलदीप अपने दो भाइयों में सबसे छोटा था. उसकी मौत के बाद उसकी मां-बहन पछाड़ खाकर बेहोश हो रही थी. घटना से उक्त गांव में मातमी माहौल बन गया था. चकाई प्रतिनिधि के अनुसार थाना क्षेत्र के दुलमपुर गांव निवासी मोहम्मद हलीम मियां की मौत गुरुवार को वज्रपात के चपेट में आने से हो गयी. जानकारी के अनुसार उक्त व्यक्ति अपने खेत में कार्य करने गया था. तभी हल्की बारिश के दौरान हुए वज्रपात की चपेट में आ गया़ घटना की जानकारी पाकर परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए डाक्टर के पास ले जाया गया. चिकित्सक ने जांतोपरांत मृत बताया. घटना को लेकर मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन